1 घंटे तक हवा में रही इंडिगो फ्लाइट वापस लौटी- हलक में अटकी जान

नई दिल्ली। पैसेंजर को लेकर राजधानी से उड़ान भरने के बाद इंफाल जा रही इंडिगो फ्लाइट तकरीबन 1 घंटे तक हवा में रही, इस दौरान तकनीकी खराबी का पता चलते ही विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाया गया।
बृहस्पतिवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने राजधानी दिल्ली से पैसेंजर को लेकर मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरी थी।
तकरीबन 1 घंटे तक हवा में रहे विमान में अचानक मामूली तकनीकी खराबी आने का पता चला। एयरलाइंस के मुताबिक इस तकनीकी खराबी का उड़ान भरने के बाद तुरंत पता चल गया था।
एहतियाती कदम उठाते हुए पायलट फ्लाइट को वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ले आए। इस दौरान विमान की तकनीकी जांच के बाद उसमें आई खराबी को दूर कर फ्लाइट को दोबारा से इंफाल के लिए रवाना किया गया।
Next Story
epmty
epmty