भारतीय सेनाओं का पाकिस्तान बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास- पाक में उड़ानों...

भारतीय सेनाओं का पाकिस्तान बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास- पाक में उड़ानों...

नई दिल्ली। भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान बॉर्डर पर 30 अक्टूबर से किए जाने वाले सैन्य अभ्यास के दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने एयर स्पेस बंद कर अपने यहां उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है।

शनिवार को भारतीय सेनाओं की ओर से 30 अक्टूबर से राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास त्रिशूल शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसी बीच पाकिस्तान ने अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र में कई एयर ट्रैफिक रूट को बंद करने की घोषणा कर दी है।


पाकिस्तान ने कहा है कि यह प्रतिबंध 28 से 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा। नोटाम के मुताबिक इन दो दिनों में पाकिस्तान के कई हवाई मार्ग उपलब्ध नहीं रहेंगे और इस दौरान उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

हालांकि पाकिस्तान की ओर से लगाई गई इस रोक के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बनाया गया है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह किसी सैन्य अभ्यास या हथियार परीक्षण से जुड़ा प्रतिबंध हो सकता है।

Next Story
epmty
epmty
Top