अगर युद्ध हुआ तो किसी नागरिक को भूख नहीं सोने देगा किसान

अगर युद्ध हुआ तो किसी नागरिक को भूख नहीं सोने देगा किसान

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले का बदला लेने के लिए इंडियन एयर फोर्स की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक का खुले दिल से समर्थन करते हुए किसान नेता ने कहा है कि अगर युद्ध हुआ तो देश का किसान एक भी नागरिक को भूखा नहीं सोने देगा।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में भारत की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक का समर्थन करते हुए कहा है कि इंसानियत के दुश्मनों को निर्दोष लोगों की हत्या के बदले का पाठ पढ़ाना जरूरी था।


उन्होंने कहा है कि अगर आतंकवाद की फैक्ट्री चलाकर आतंकवादियों को पैदा करने वाले दुश्मन देश पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध किया तो देश का किसान अपनी सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा है कि युद्ध होने की स्थिति में देश का किसान इतना सक्षम है कि वह अपने देश के किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने देगा।

उन्होंने लिखा है कि जय जवान जय किसान और जय हिंद की सेना।

Next Story
epmty
epmty
Top