बच्चों के बचाने के लिये आई मां- जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ- मार डाला

बहराइच। घर की छत पर महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी बीच छत पर आये तेंदुए ने अपने बच्चों को बचाने के लिये तेंदुए के सामने आई महिला को अपने जबड़े में दबाकर छत से नीचे कूद गया और फिर खेत में ले जाकर उसे मारा डाला। परिजन और गांव वालों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की सुजौली रेंज में अपने घर की छत पर जरीना नाम की सो रही थी। इसी बीच शनिवार की रात करीब दो बजे तेंदुआ छत पर चढ़ गया। आहट सुनकर महिला की आंख खुली तो तेंदुआ सो रहे उसके बच्चों पर हमला करने वाला था लेकिन उससे पहले ही महिला आगे आ गई और तेंदुए को शोर मचाकर भगाने की कोशिश की। इसी बीच तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और महिला की गर्दन को अपने जबडे में दबाकर छत से नीचे कूद गया, फिर तेंदुए ने महिला के चेहरे, सीने और गले को नोच डाला। महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और गांव वाले मौके पर आये, जिन्होंने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया लेकिन तब तक तेंदुआ महिला को मार चुका था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।