फांसी के फंदे पर लटके मिले पति पत्नी- सोने के गहने बनाने का काम..

नई दिल्ली। राजधानी के करोल बाग इलाके में किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी सी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे शव नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में किराए के मकान में रहने वाले पश्चिम बंगाल के मूल निवासी 36 वर्षीय देबू भौमिक और उसकी 32 वर्षीय पत्नी मल्लिका के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं।
बताया जा रहा है कि मौत का निवाला बने पति-पत्नी पिछले 4 महीने से राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
कमरे के भीतर पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे दोनों शव नीचे उतारने के बाद उनका पंचनामा भरा और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में पता चला है कि देबू भौमिक सोने के गहने बनाने का काम करता था और उनकी 7 साल की बेटी इस वक्त रिश्तेदारों के पास रह रही है।
पुलिस द्वारा की गई छानबीन में घर के भीतर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है और फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शरीर पर कोई चोट के भी निशान नहीं मिले हैं।