अंधाधुंध फायरिंग कर खुद को मारी गोली- गोलीबारी में 6 लोगों की मौत

अंधाधुंध फायरिंग कर खुद को मारी गोली- गोलीबारी में 6 लोगों की मौत

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंधाधुंध तरीके से की गई भीषण गोलीबारी की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई है। गोलीबारी की चपेट में आकर मरने वालों में चार सुरक्षा कर्मियों के अलावा एक महिला भी शामिल है। अंधाधुंध फायरिंग के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।

सोमवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के भीड़भाड़ वाले ताजा खाद्य बाजार ओर टोर कोर मार्केट में की गई अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई है।

गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें बाजार के चार सुरक्षा कर्मी भी शामिल है। मिल रही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में घुसे हमलावर ने अंधाधुंध रूप से गोलीबारी की और फिर खुद को भी गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया।

गोलीबारी की इस घटना में कुल 6 लोग मारे गए हैं जिनमें बाजार के चार सुरक्षा कर्मियों के अलावा एक महिला तथा खुद हमलावर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक हमले की वजह की जांच की जा रही है।

डिप्टी पुलिस ऑफ चीफ वोरापट सुकथाई ने गोलीबारी की इस घटना को सामूहिक गोलीबारी करार दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हमले का थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद से कोई संबंध है या नहीं?

Next Story
epmty
epmty
Top