सोने का नखरा फिर हुआ ढीला- चांदी में भी आई गिरावट- गिरे इतनी दाम

नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में चल रही उथल-पुथल आज एक बार फिर से गिरावट की तरफ अग्रसर हुई है। जिसके चलते पीली और सफेद दोनों धातुओं के दामों में आज एक बार फिर से कमी आई है।
बृहस्पतिवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन के मुताबिक सोने चांदी के दामों में आज एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
बृहस्पतिवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1375 रुपए गिरकर 119253 हो गई है, जबकि इससे पहले बुधवार को सोने के दाम 120628 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे।

दूसरी तरफ सफेद धातु के रूप में जानी और पहचानी जाने वाली चांदी भी सोने के दामों से कदमताल मिलाते हुए 1033 रुपए गिरकर 145600 प्रति किलोग्राम के दामों पर पहुंच गई है, जबकि इससे पहले 29 अक्टूबर यानी बुधवार को चांदी की कीमत 146633 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
अक्टूबर महीने में ही इससे पहले 17 अक्टूबर को सोनी ने 130874 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 171 275 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।
ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के बाद से पिछले 13 दिनों के भीतर ही सोने के दामों में 10246 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 25675 रुपए प्रति किलो की कमी आ चुकी है।


