सोना चांदी ने फिर भरी उड़ान- लगे महंगाई के पंख- आज बढ़े इतने दाम

नई दिल्ली। सोने चांदी को आज एक बार फिर से महंगाई के पंख लग गए हैं, जिसके चलते सोना 1196 महंगा हो गया है। चांदी ने भी सोने के साथ कदमताल मिलाते हुए अपने दामों की महंगाई में बढ़ोतरी की है।
शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने चांदी के दामों में आज एक बार फिर से तेजी दर्ज की गई है।
एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1191 बढ़कर अब 120815 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि इससे पहले बृहस्पतिवार को सोने का दाम 119619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह चांदी ने भी सोने के साथ उड़ान भरते हुए 2359 रुपए की बढ़ोतरी के साथ एक 49142 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि इससे पहले 30 अक्टूबर को चांदी की कीमत 146783 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

इसी महीने की 17 अक्टूबर को सोने ने 130874 रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय से इसका भाव 10059 गिर चुका है।
इसी तरह चांदी भी इसी महीने 178100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, उस समय से इसकी कीमतों में 28958 रुपए की कमी आ चुकी है।











