सोने चांदी की कीमतों को फिर लगे पंख- दोनों धातुओं ने भरी उड़ान

नई दिल्ली। सोने चांदी की कीमतों को एक बार फिर से पंख लग गए हैं, जिसके चलते पीली और सफेद धातु ने एक बार फिर से बढ़ोतरी की उड़ान भरी है।
सोमवार को सोने चांदी के दामों में एक बार फिर से बढ़त का माहौल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज 10 ग्राम सोना 1987 रुपए बढ़कर 12 2087 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि सोमवार से पहले सोने की कीमत 120 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी।

इसी तरह सफेद धातु के रूप में पहचानी जाने वाली चांदी भी सोने के साथ कदमताल मिलाते हुए 2700 रुपए बढ़कर 150 975 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
इससे पहले चांदी की कीमत 1482 75 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही थी। सोमवार से पहले सोने ने 17 अक्टूबर को 130 874 और 14 अक्टूबर को चांदी ने 178100 के दाम पर पहुंचते हुए ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।


