कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर- नजारा देख दहशत से..

कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर- नजारा देख दहशत से..

चमोली। बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर स्थित कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने के बाद चारों तरफ बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई है। ग्लेशियर टूटने के दौरान वहां पर मौजूद लोग दहशत में आकर बुरी तरह से सहम गए हैं, फिलहाल इस मामले में नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

शुक्रवार को बद्रीनाथ में कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। कंचन गंगा नाले में पहाड़ी से टूटकर ग्लेशियर आया है, ग्लेशियर टूटकर आने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है।

उप जिला अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया है कि शुक्रवार को बद्रीनाथ में कंचन गंगा के ऊपर ग्लेशियर एवं चट्टान टूटी है, लेकिन फिलहाल इस घटना में नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को भी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच भारत चीन तिब्बत सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आकर निर्माण कार्य में लगे 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे

Next Story
epmty
epmty
Top