गैस सिलेंडर के दामों में 16 रुपए 50 पैसे तक की बढ़ोतरी

गैस सिलेंडर के दामों में 16 रुपए 50 पैसे तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 16 रुपए 50 पैसे तक का इजाफा कर दिया है, जिसके चलते राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1595 रुपए 50 पैसे हो गई है।

बुधवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 16 रुपए 50 पैसे तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 15 रुपए 50 पैसे बढ़कर 1595 रुपए 50 पैसे हो गई है। अभी तक राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1580 रुपए का मिल रहा था।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 16 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1700 रुपए 50 पैसे हो गई है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 15 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1531 रुपए 50 पैसे का मिल रहा है। चेन्नई में 16 रुपए 50 पैसे का इजाफा होने के बाद अब गैस सिलेंडर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1754 रुपए 50 पैसे हो गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top