पूर्व PM की 125 वीं जयंती- PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि-सोनिया..

पूर्व PM की 125 वीं जयंती- PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि-सोनिया..
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शांति वन पहुंचे हैं।

शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि।

उधर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राजधानी में शांति वन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच को प्रकाशित करती है। उनकी दूरदर्शिता हमारी अंतरात्मा को प्रेरित करती है और हमारे सामूहिक कार्यों को आकार देती है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top