41वीं पुण्यतिथि पर पूर्व PM को किया याद- शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी...

41वीं पुण्यतिथि पर पूर्व PM को किया याद- शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी...

नई दिल्ली। 41वीं पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए गांधी परिवार ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है, इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

शुक्रवार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेताओं के साथ गांधी परिवार ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को नमन किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश में लंबे समय तक शासन करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म वर्ष 1917 की 19 नवंबर को हुआ था और वर्ष 1984 की 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री की उनके ही सुरक्षा कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Next Story
epmty
epmty
Top