फोर्ब्स की सूची जारी- देश की सबसे अमीर महिला बनी यह विधायक

चंडीगढ़। फोर्स इंडिया की ओर से जारी की गई रिच लिस्ट- 2025 में हरियाणा की विधायक देश की सबसे अमीर महिला में शुमार हो गई है। उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद भारत के सबसे धनी लोगों में 39.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरा मुकाम हासिल कर लिया है।
फोर्स इंडिया की ओर से 9 अक्टूबर को जारी की गई देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में हरियाणा के हिसार की विधायक एवं ओपी जिंदल समूह की मुखिया सावित्री जिंदल को भारत की सबसे अमीर महिला डिक्लेयर किया गया है।
39.6 बिलियन डॉलर की कुल जमा संपत्ति के साथ विधायक सावित्री जिंदल देश में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद भारत के सबसे धनी लोगों में तीसरे स्थान पर कब्ज हो गई है।
अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों में सावित्री जिंदल का स्थान 48 वां है, इससे पहले अप्रैल महीने में फोर्स बिलियनेयर लिस्ट 2025 की सूची में सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर थी।
जबकि भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ नो फीसदी गिरकर एक ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 88 लाख करोड रुपए रह गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में देश में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान देश की सबसे अमीर महिला बनी सावित्री जिंदल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था, लेकिन इसके बाद जब विधानसभा चुनाव हुए तो भाजपा ने सावित्री जिंदल को टिकट नहीं दिया।
लेकिन सावित्री जिंदल ने हार नहीं मानी और निर्दलीय का झंडा लेकर चुनाव मैदान में उतर गई। गंभीरता के साथ लड़े इलेक्शन में सावित्री जिंदल को जीत भी हासिल हुई और वह विधायक बन गई।