पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप-रिसोर्ट में सोए थे, सभी मरे मिले

पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप-रिसोर्ट में सोए थे, सभी मरे मिले
  • whatsapp
  • Telegram

कुरुक्षेत्र। होटल स्टर्लिंग रिजॉर्ट में सोए पांच लोगों के मरे हुए मिलने से चौतरफा हड़कंप मच गया। स्टर्लिंग रिजॉर्ट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रात के समय पांचों लोग कमरे में रंग रोगन करने के बाद सो गए थे।

मंगलवार को कुरुक्षेत्र के पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय कमरे में सोये पांच लोगों की जलाई गई अंगीठी से उठे धुएं में दम घुटने से मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का ठेकेदार नूर अपनी लेबर के साथ होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में काम करने के लिए आया था। बीती रात को काम करने के बाद पांचों लोग कमरे में सोए हुए थे।

सवेरे जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो सफाई कर्मी की ओर से दी गई सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। खिड़की से झांककर देखें जाने के बाद भी अंदर कोई हरकत नहीं हुई। तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर जांच पड़ताल की तो पांचो लोग मरे हुए मिले। शहर थानेदार दिनेश राणा का कहना है कि सभी लोगों के परिजनों के पहुंचने के बाद पांचो का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रथम दृष्टया पांच लोगों की मौत का कारण दम घुटना है, क्योंकि कमरे में महज एक खिड़की और एक दरवाजा है जिसे बंद करके पांचो लोग अंगीठी जलाकर सो गए थे।

Next Story
epmty
epmty
Top