मिट्टी डालने के विवाद में घमासान- गोली मारकर 3 भाइयों का मर्डर

मिट्टी डालने के विवाद में घमासान- गोली मारकर 3 भाइयों का मर्डर

बक्सर। गांव पंचायत की जमीन पर मिट्टी और गिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में मॉर्निंग वॉक को निकले तीन भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मर्डर की वारदात से पहले दो पक्षों के बीच जमकर घमासान हुआ, इस दौरान एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे बरसाए गए।


शनिवार को बक्सर जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में नहर किनारे हुए बवाल में मॉर्निंग वॉक पर गए विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव पर कार में सवार होकर पहुंचे लोगों ने हमला बोल दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर घमासान हुआ, जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से प्रहार किये।

कार में सवार होकर आए हथियारों से लैस लोगों ने इस दौरान गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई है।


गोली लगने से घायल हुए मंटू सिंह की हालत क्रिटिकल होना बताई जा रही है। उधर पुंज सिंह यादव के पेट में भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मर्डर करके फरार हुए आरोपियों की तलाश में दौड़ धूप कर रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top