कर्मचारी संघ अध्यक्ष से दिनदहाड़े लूट- मॉर्निंग वॉक पर पिस्तौल की....

जौनपुर। मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के साथ नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया है। लूटे गए गहनों की कीमत तकरीबन 4:50 लाख रुपए होना बताई गई है।
शनिवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए नकाबपोश दो बदमाशों ने दिन निकलते ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के साथ पिस्टल की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

लूटपाट की यह घटना उस समय अंजाम दी गई जब मॉर्निंग वॉक से लौटकर वापस आ रहे नंदकिशोर सिंह चांद मारी वार्ड स्थित पुलिया के पास पहुंचे। उसी समय मौके पर पहुंचे दो बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर उनके गले से सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट ली। लूटे गए गहनों की कीमत₹450000 होना बताई गई है।
दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
दिनदहाड़े अंजाम दी गई लूट की इस घटना से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने लूट का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।