तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा की टक्कर से आठ गायों की मौत- इतनी घायल

तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा की टक्कर से आठ गायों की मौत- इतनी घायल

सक्ती, छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के भद्री चौक के पास बुधवार तड़के सड़क पर बैठी करीब 10 गायों को एक तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी, जिसमें आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गयी।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद सुबह करीब छह बजे आक्रोशित ग्रामीण भद्री चौक के पास सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम करने लगे और वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर फगुरम चौकी प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद ग्रामीण ने प्रदर्शन खत्म किया।

फिलहाल मृत गायों को सड़क से हटाकर किनारे रखा गया है। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Story
epmty
epmty
Top