कामचटका में भूकंप- इमारतों को नुकसान- 4 मीटर तक उठी सुनामी लहरें

टोक्यो। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आये 8.7 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को भीतर तक हिला दिया है। कामचटका में इस दौरान 4 मीटर तक ऊंचाई की सुनामी की लहरें उठती दिखाई दी है। जिसकी वजह से कई इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा है।

बुधवार को रूस के कामचटका प्रायद्वीप के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि बुधवार की सवेरे 8.7 तीव्रता का भूकंप आया है। आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप था।
उन्होंने बताया है कि एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है। कामचटका में 4 मीटर तक ऊंचाई की सुनामी लहरें आई है, इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समय के मुताबिक सवेरे 4:54 पर आए भूकंप से सुनामी जापान के पूर्वी तट के पास तक पहुंची है, जिसके चलते जापान ने अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली करा लिया है।
कामचटका में आए भूकंप के बाद रूस सरकार के मंत्री लेबेदेव ने लोगों से जल क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

उधर अमेरिका के सुनामी वार्निग सिस्टम ने अगले तीन घंटा में सुनामी की लहरों का अलर्ट जारी किया है।
रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचटका में आज सवेरे आए भूकंप की तीव्रता का असर अमेरिका और जापान समेत कुछ अन्य देशों पर भी देखा जा रहा है।