समाधान दिवस में DM SSP ने सुनी समस्याएं- फरियादियों को दिलाया भरोसा

समाधान दिवस में DM SSP ने सुनी समस्याएं- फरियादियों को दिलाया भरोसा

जानसठ। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान का भरोसा दिया। अधिकारियों को सौंपी गई शिकायतों के त्वरित निदान के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना जरूरी है।

सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने जानसठ तहसील परिसर में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की शिकायतें सुनी।


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जन समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अधिकारियों ने कहा कि सौंपी गई शिकायतों की मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और समय अवधि के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। अधिकारियों ने कहा कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए।


इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के संबंध में भी तहसील में आए फरियादियों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया और साइबर अपराध से बचने के उपाय की विस्तार से जानकारी दी।


अधिकारियों ने किसी भी तरह की अफवाह की पुष्टि पुलिस और प्रशासन से करने की अपील करते हुए कहा कि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top