दीपावली की सफाई- गुजरात की नई कैबिनेट की शपथ- 19 नए चेहरे

गांधीनगर। दीपावली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य मंत्रिमंडल में चलाए गए सफाई अभियान के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल के नए सहयोगियों की शपथ शुरू हो गई है। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में 26 मंत्रियों को शपथ दिलानी शुरू कर दी गई है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है।
शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू हो गया है। नए मंत्रिमंडल में 26 मंत्री बनाए गए हैं, इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है।
मुख्यमंत्री सहित पटेल समाज के आठ विधायकों को मंत्री बनने का मौका दिया गया है। अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग समाज के 8, एसटी वर्ग के चार मंत्रियों के अलावा तीन महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है।
26 सदस्य मंत्रिमंडल में कुल 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। दीपावली के मौके पर की गई मंत्रिमंडल की ओवरहालिंग को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।