दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला-एक एक लाख के इनामी दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने के मामले में अब दो और शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों शूटर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं।
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड को एक बार फिर से जोर का झटका देते हुए 11 सितंबर को फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोलियां चलाने वाले दो और शूटरों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए शूटरों के नाम जनपद बागपत के रहने वाले नकुल सिंह और विजय तोमर होना बताए गए हैं। अरेस्ट किए गए शूटरों पर एक लाख रुपए का इनाम था।
बताया जा रहा है कि 11 सितंबर को इन दोनों ने भी दिशा पाटनी के घर पर गोलियां चलाई थी, एक सीसीटीवी भी इस फायरिंग का सामने आया था जिसमें नकुल सिंह और विजय तोमर बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बरेली पुलिस ने इन दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित किया है, जिसके चलते दिल्ली से अरेस्ट किए गए दोनों शूटर बी वारंट पर बरेली लाये जाएंगे।