राहत का मलहम लगाने पहुंचे मंत्री के समक्ष महिलाओं का प्रदर्शन-कार को..

राहत का मलहम लगाने पहुंचे मंत्री के समक्ष महिलाओं का प्रदर्शन-कार को..

फर्रुखाबाद। बाढ़ से उत्पन्न हुए जख्मों पर राहत का मलहम लगाने के लिए राहत सामग्री बांटने पहुंचे जल शक्ति मंत्री के सामने बाढ़ से परेशान महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री की कार को भी रोकने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह फरुखाबाद में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटकर बाढ़ से उत्पन्न हुए परेशानी के जख्मों पर राहत का मलहम लगाने के लिए पहुंचे थे।


लेकिन जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यहां विरोध का सामना करना पड़ा, उनके सामने बाढ़ से परेशान महिलाओं ने प्रदर्शन कर दिया। अमृतपुर तहसील के जमापुर में इकट्ठा हुई तकरीबन तीन दर्जन महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जल शक्ति मंत्री की गाड़ी को रोकने की कोशिश की।

तुरंत हरकत में आए पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर बड़ी मुश्किल से जल शक्ति मंत्री के काफिले को वहां से निकलवाया।

उल्लेखनीय है कि फरुखाबाद में एक सैकड़ा से भी अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण इटावा- बरेली हाईवे के किनारे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top