टेकऑफ में देरी-सुबह 6:30 बजे जाने वाली फ्लाइट ने अभी तक नहीं भरी उड़ान

टेकऑफ में देरी-सुबह 6:30 बजे जाने वाली फ्लाइट ने अभी तक नहीं भरी उड़ान
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में लगातार देरी हो रही है, सवेरे 6:30 बजे रवाना होने वाली उड़ान अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है।

शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से पैसेंजर लेकर लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 5 घंटे से भी ज्यादा लेट हो गई है, अभी तक मुंबई में खड़े विमान को सवेरे 6:30 बजे मुंबई से लंदन के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान अभी तक उड़ान नहीं भर पाया है।

शनिवार को एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि सवेरे से अभी तक उड़ान नहीं भर सकी फ्लाइट अब दोपहर 1:00 बजे लंदन के लिए उड़ान भरेगी।

एयर इंडिया की फ्लाइट के टेक ऑफ में हो रही देरी के कारण यात्री सवेरे से बुरी तरह परेशान है, सवेरे 6:00 बजे फ्लाइट में चढ़े पैसेंजर सुरक्षा जांच के लिए लगभग 8:15 बजे विमान से नीचे उतार दिए गए थे। एयर इंडिया का कहना है कि अधिकारियों ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए उनके खाने पीने का बंदोबस्त किया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top