कैनबरा पहुंचे रक्षा मंत्री का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर कैनबरा पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री का एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री और संयुक्त अभियान प्रमुख ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।
बृहस्पतिवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी आधिकारिक यात्रा के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया के केनबरा पहुंचे हैं, एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत ऑस्ट्रेलिया के सहायक सुरक्षा मंत्री पीटर खलील और संयुक्त अभियान प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोंग ने किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस ऑस्ट्रेलिया यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।
सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयर फोर्स बेस पर पहुंचने पर आस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं अपने मित्र ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मारली के साथ जल्दी ही द्विपक्षीय बैठक का इंतजार कर रहा हूं।