करवा चौथ पार्टी में मौत का झपट्टा- डांस फ्लोर पर थिरक रही महिला....

करवा चौथ पार्टी में मौत का झपट्टा- डांस फ्लोर पर थिरक रही महिला....

बरनाला। करवा चौथ पर्व की खुशी में आयोजित की गई पार्टी में डांस फ्लोर पर पंजाबी सिंगर हरभजन मान के गाने पर थिरक रही महिला की जिंदगी पर मौत झपट्टा मारकर ले गई है। नाचते-नाचते डांस फ्लोर पर गिरी महिला की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। हादसा होते ही पार्टी में सन्नाटा पसर गया।

करवा चौथ के पर्व के मौके पर बरनाला में रात्रि में खुले आंगन में महिलाओं द्वारा पार्टी रखी गई थी, नृत्य के लिए कार्यक्रम में डांस फ्लोर भी लगाया गया था। इस दौरान डीजे पर पंजाबी सिंगर हरभजन मान का गाना बज रहा था। जिस पर महिलाएं डांस फ्लोर पर थिरक रही थी।


इसी दौरान एक महिला नाचते हुए थोड़ी लड़खड़ाने लगी, उसने आसपास कुछ पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह नीचे गिरने से बच सके। मगर दुर्भाग्य की बात यह रही की मौके पर कोई ऐसी चीज नहीं थी जिसे पकड़कर महिला संभल सके।

इस दौरान अन्य महिलाएं अपने नृत्य में डूबी हुई थी, लड़खड़ाने वाली महिला की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया, थोड़ी ही देर में महिला मुंह के बल डांस फ्लोर पर गिरी, जिससे मौके पर बुरी तरह से हड़कंप मच गया।

तत्काल ही महिला को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top