फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट-2 लोगों की मौत- धमाके से हिली घरों की...

मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में हुए ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आकर दो श्रमिकों की मौत की जानकारी मिल रही है। घायल हुए कई अन्य मजदूरों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम में मौके पर पहुंच चुकी है।
बुधवार को पंजाब के मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है, धमाके की आवाज को सुनते ही आसपास के लोग बुरी तरह से सहम गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गई और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
सिलेंडर ब्लास्ट के इस हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है, घायल हुए कई अन्य लोगों को एंबुलेंस तथा अन्य साधनों से ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम में तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। फिलहाल फैक्ट्री में हुए सिलेंडर ब्लास्ट की सही वजह सामने नहीं आ पाई है।