दीपावली पर घर लौट रहे लोगों की भीड़- जेवर टोल पर जाम के हालात

नई दिल्ली। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली-एनसीआर से लोग अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। रविवार सुबह से यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाईवे पर जाम जैसी स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
टोल अधिकारियों के अनुसार, लो बैलेंस और ब्लैकलिस्टेड FASTag की वजह से टोल पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। स्थिति को संभालने के लिए टोल प्रबंधन ने अतिरिक्त लेन और कर्मचारियों की तैनाती की, लेकिन फिर भी यात्रियों को 5 से 10 मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने FASTag की स्थिति और बैलेंस अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक विलंब से बचा जा सके।
Next Story
epmty
epmty