बढ़ा कांग्रेस का कुनबा- रानी खान ने दर्जनों महिलाओं के साथ थामा हाथ

बुलंदशहर। सामाजिक महिला कार्यकर्ता रानी खान ने दर्जनों महिलाओं के साथ कांग्रेस का हाथ थामते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं का जिला अध्यक्ष ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका कांग्रेस में स्वागत किया।
बुलंदशहर में कांग्रेस पार्टी के कुनबे में बढ़ोतरी करते हुए सामाजिक महिला कार्यकर्ता रानी खान दर्जनों महिलाओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई है। कांग्रेस के दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुई रानी खान एवं रुबीना खान और अन्य महिलाओं का जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद महिला नेत्री रानी खान और रुबीना खान ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त किया है, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने कहा कि अब हम महिलाएं गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियां बताएंगे और महिलाओं को जागरूक करेंगी।