कलेक्टर-कप्तान ने कांवड मार्ग कर निरीक्षण कर चेक की व्यवस्थाएं

कलेक्टर-कप्तान ने कांवड मार्ग कर निरीक्षण कर चेक की व्यवस्थाएं

शामली। जिलाधिकारी अरविंद चौहान व पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि आज दिनांक 03.07.2025 को जिलाधिकारी शामली अरविन्द चौहान व पुलिस आधीक्षक शामली राम सेवक गौतम द्वारा आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनो अधिकारियों द्वारा कांवड यात्रियो के लिये कांवड मार्ग पर सुविधाओं के सम्बन्ध में अधीनस्थों से जानकारी ली गयी तथा अधीनस्थो को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी शामली विनय भदौरिया, क्षेत्राधिकारी नगर आमरदीप मौर्या, क्षेत्राधिकारी थानाभवन जितेन्द्र कुमार यादव व सभी सम्बन्धित विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top