लगा सीएम का जनता दरबार- बोले किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 200 से भी अधिक फरियादियों से मुलाकात कर उन्हें तत्काल समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।
बुधवार को गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर तकरीबन 200 से भी अधिक फरियादियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के बाद उनके तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि हर शिकायत का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे फरियादियों ने निर्भीक होकर मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से भी उन्हें तत्काल समस्या के समाधान का आश्वासन भी मिला।