बोले सीएम- अरशद मदनी खुदा नहीं- ज्यादा चू चपड की तो भेज दूंगा जेल

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री ने बेदखली अभियान को दुर्भाग्यपूर्ण बताने वाले जमीयत उलेमा ए हिंद के मौलाना अरशद मदनी को लेकर कहा है कि मदनी कौन है? वह खुद तो नहीं है? अगर वह ज्यादा करते हैं तो मैं मदनी को जेल भेज सकता हूं।
बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की टिप्पणी का खंडन करते हुए जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि मदनी कौन है? क्या खुदा है? याद रहे कांग्रेस है तभी तक मदनी की बहादुरी है, भाजपा के समय में अरशद मदनी की बहादुरी का कहीं कोई सबूत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा है कि अरशद मदनी अगर ज्यादा चू चपड करते हैं तो मैं मदनी को जेल भेज दूंगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री मैं हूं मौलाना मदनी नहीं।
उल्लेखनीय है कि असम सरकार की ओर से गोलपाड़ा में चलाए जा रहे बेदखली अभियान के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के सात सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल गोलपाड़ा में पहुंचा था।
इस दौरान जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने मंगलवार को कहा था कि बेदखली अभियान सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित नियमों के अनुसार होने चाहिए। उन्होंने कहा कि असम सरकार को बेदखली के लिए व्यवस्था के भीतर काम करना चाहिए ना कि इस नफरत की ढंग से लागू करना चाहिए।