डीजे पर डांस को लेकर शादी में बवाल- भिड़े घराती बाराती- दो अरेस्ट

डीजे पर डांस को लेकर शादी में बवाल- भिड़े घराती बाराती- दो अरेस्ट

अलीगढ़। शादी में धूम धड़ाके के लिए बजाया जाने वाला डीजे अब लोगों के बीच बड़े संघर्ष का कारण बन रहा है। शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुई झड़प में दुल्हन के भाई समेत 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भिजवाने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ के सांवरिया गेस्ट हाउस में रविवार की देर रात हुए बवाल में हरदुआगंज के साधु आश्रम से आई बारात में आए लोगों का डीजे पर डांस करने को लेकर लड़की पक्ष के साथ संघर्ष हो गया।

मारपीट की यह घटना उस समय हुई जब एक 12 वर्षीय बच्चे से धक्का लगने पर लड़की और लड़का पक्ष के लोगों में कहा सुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

दुल्हन के भाई का आरोप है कि मारपीट के दौरान बारातियों ने तमंचे की बट से उनके ऊपर हमला किया, जिससे दुल्हन के भाई बहन और मौसी सहित सात लोग घायल हो गए।

मारपीट के बाद शादी समारोह को स्थगित कर दिल्ली थाना गेट पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top