दा बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्चिंग पर हंगामा- पुलिस ने रोका कार्यक्रम

दा बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्चिंग पर हंगामा- पुलिस ने रोका कार्यक्रम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हालातों पर बनी विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्चिंग पर हंगामा हो गया है। आरोप है कि कोलकाता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को रुकवा दिया। इसके चलते मचे हंगामें के बाद 1 घंटे की देरी से फिल्म के ट्रेलर की लांचिंग की गई।

शनिवार को विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की लॉन्चिंग पहले दोपहर 12:00 बजे की जानी थी, परंतु आरोप है कि कोलकाता पुलिस ने बीच कार्यक्रम में पहुंचकर लॉन्चिंग को रुकवा दिया। जिसके चलते मौके पर बुरी तरह से हंगामा मच गया।


इस मामले को लेकर फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री तथा उनकी पत्नी एवं मूवी की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारी आवाज को डंडे के जोर पर दबाया जा रहा है।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि अगर यह तानाशाही या फासीवाद नहीं है तो और क्या है? राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। इसी वजह से लोग द बंगाल फाइल्स को सपोर्ट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि अभी मुझे पता चला है कि कुछ लोग यहां पर आए थे और उन्होंने सभी तार काट दिए मुझे नहीं पता किसके आदेश पर यह सब हो रहा है आप जानते हैं हमारे पीछे कौन लोग हैं सभी टेस्ट और ट्रायल के बाद यह कार्यक्रम हो रहा था। होटल मैनेजर भी हमें यही नहीं बता पा रहे हैं कि हमें क्यों रोका गया?

उल्लेखनीय है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में है।

द बंगाल फाइल्स का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया है जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी है।

द बंगाल फाइल्स मूवी में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार ने अहम भूमिका में काम किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top