बर्थडे पार्टी में बवाल- डीजे पर गाने को लेकर चली गोलियां- होटल में..

बर्थडे पार्टी में बवाल- डीजे पर गाने को लेकर चली गोलियां- होटल में..

मेरठ। होटल में आयोजित की गई बर्थडे पार्टी में डीजे पर बज रहे गाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई। पुलिस ने एक युवक को मौके से अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

महानगर के लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के बाउंड्री रोड स्थित होटल के दो अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग पार्टियां आयोजित की जा रही थी। होटल के मचान रेस्टोरेंट में दमनजीत सिंह की ओर से आयोजित पार्टी में 18 से 20 लोग शामिल हुए थे, वहीं इसी होटल के ट्री हाउस कैफे में अभी बजाज की पार्टी में तकरीबन आधा दर्जन लोग मौजूद थे।


बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टियों में शामिल हुए लोगों ने दारू का सेवन कर रखा था, जिसके चलते डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पुनीत आहूजा और दमनजीत की पार्टी के वंश अरोड़ा के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग जब आमने-सामने आ गए तो उनके बीच लाठी डंडे चलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पुनीत आहूजा ने अवैध पिस्टल से कई राउंड फायर किए गए। दमनजीत की ओर से भी होटल में फायरिंग की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लाल कुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह जादौन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने होटल को सील कर 15-20 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने पुनीत आहूजा को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बवाल काटते हुए पकड़े गए अन्य आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है।

बताया जा रहा है कि होटल में देर रात विदेशी शराब परोसी जा रही थी जिसके चलते होटल मालिक की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top