स्टूडेंट के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद लगा हाथ- लास्ट लोकेशन ने....

स्टूडेंट के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद लगा हाथ- लास्ट लोकेशन ने....

नई दिल्ली। श्री शारदा इंस्टीट्यूट आफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च के हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया है। रविवार की तड़के तकरीबन 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा से की गई है।

रविवार की तड़के राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च की छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के बाद से फरार और संस्थान के हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को दिल्ली पुलिस ने खोजबीन करते हुए आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

फरार चल रहे चैतन्यानंद की आखिरी लोकेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में मिली थी। उधर दिल्ली पुलिस की कई टीम में लगातार चैतन्यानंद की तलाश में छापामार कार्यवाही कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक आगरा से गिरफ्तार किया गया आरोपी चैतन्यानंद छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेज कर और उन्हें विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था।

चैतन्यानंद ने कई मर्तबा स्टूडेंट को रात के समय अपने कमरे में बुलाया और कम ग्रेड देने की धमकी दी, जांच के दौरान बरामद हुए व्हाट्सएप मैसेज में सामने आया है कि चैतन्यानंद छात्राओं को बेबी, आई लव यू आई, एडोर यू जैसे मैसेज भेजता था।

Next Story
epmty
epmty
Top