चेयरपर्सन उमा त्यागी का बुढ़ाना महोत्सव- शायर और कवि होंगे सम्मानित

बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना की ओर से बुढ़ाना महोत्सव का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 29 जून को महोत्सव आयोजित होगा। ये कार्यक्रम दो भाग में रखा गया है। आइए शुरू करते हैं। शाम छह बजे राव अमर सिंह त्यागी रईस स्मृति गौरव सम्मान समारोह होगा। राव अमर सिंह त्यागी रईस बुढ़ाना नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन थे और सफीर बुढ़ाना समाचार पत्र के संस्थापक और प्रकाशक थे। उर्दू के इस अखबार का प्रकाशन 1876 में उन्होंने बुढ़ाना में ही प्रिंटिंग प्रेस लगाकर किया था। अनेकों किताबों का प्रकाशन राव अमर सिंह त्यागी रईस की प्रिटिंग प्रेस में हुआ।
राव अमर सिंह त्यागी रईस स्मृति गौरव सम्मान समारोह में देश के प्रख्यात पत्रकार और नई दुनिया उर्दू के संपादक शाहिद सिद्दीकी को सम्मानित किया जाएगा और मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर अटल राय होंगे। ये कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय परिसर में होगा, लेकिन इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम की व्यवस्था (खर्च वहन) राव अमर सिंह त्यागी रईस के वंशज करेंगे। इसके अलावा नगर पंचायत परिसर में लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया जाएगा।
शाम को साढ़े आठ बजे से कवि सम्मलेन और मुशायरे का आयोजन होगा। देश के नामचीन शायर और कवि इसमें शिरकत करने वाले हैं। इनके बेटे और पोते थे राव अमर सिंह
राव अमर सिंह त्यागी रईस शहंशाह आलम द्वितीय के वजीर ए आजम राव हरकरण दास त्यागी के पोते और सरधना की बेगम शमरु के वजीर ए आजम राव दीवान सिंह त्यागी के बेटे थे।