डिवाइडर से टकराई गाड़ी- RAF की दर्जनों महिला जवान घायल

डिवाइडर से टकराई गाड़ी- RAF की दर्जनों महिला जवान घायल

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर लगी ड्यूटी से वापस लौट रही रैपिड एक्शन फोर्स की महिला जवान हादसे का शिकार हो गई है। गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के हादसे में घायल हुई महिला जवानों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला मुख्यालय के जानसठ रोड पर हुए हादसे में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा- 2025 के अंतर्गत शहर के शिव चौक पर लगी ड्यूटी को समाप्त करने के बाद रैपिड एक्शन फोर्स की महिला जवान गाड़ी में सवार होकर जानसठ रोड स्थित डीपीएस स्कूल में लौट रही थी।


इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क के मध्य बने डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में गाड़ी चला रहे हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल के पैर की हड्डी टूट गई। घायल हुई सीमा, सुशीला, मोनी, संगीता, अनीता, निधि, रेखा, संतोष, पुष्पा और कृष्णा आदि को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला जवानों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि हेड कांस्टेबल का ट्रीटमेंट जारी है।

Next Story
epmty
epmty
Top