पुलिस भर्ती में ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

मुंबई, महाराष्ट्र में आगामी पुलिस भर्ती अभियानों में अब वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे जिनकी उम्र ज्यादा है। राज्य के गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विभाग के इस कदम से उन हजारों अभ्यर्थियों को फायदा होगा, जिन्होंने आयु-सीमा के कारण अपना मौका गंवा दिया है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि पुलिस बल में सभी खाली पदों को भरा जायेगा। इसके तहत करीब 15000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी।
कोविड 19 महामारी और अन्य कारणों से पुलिस भर्ती कई वर्षों से रुकी हुयी थी, इससे कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा बढ़ गयी। नये फैसले से यह सुनिश्चित होगा कि वे अवसर से वंचित न रहें।
इस भर्ती अभियान में सिपाही के 12,399 पद, पुलिस चालक के 234 पद, पुलिस बल बैंड के लिए 25 बैंड संगीतकार, सशस्त्र सिपाही के 2393 पद और जेल-सिपाही के 580 पद मिलाकर कुल 15,631 पद शामिल होंगे।
Next Story
epmty
epmty