चला अभियान- सड़क पर अवैध रूप से दौड़ रही ई- रिक्शाए की गई जब्त

चला अभियान- सड़क पर अवैध रूप से दौड़ रही ई- रिक्शाए की गई जब्त
  • whatsapp
  • Telegram

अलीगढ़। महानगर में भीषण जाम का सबसे बड़ा कारण बनी अवैध ई रिक्शाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत सड़क पर नियमों के विपरीत अवैध रूप से फर्राटा भर रही अवैध ई-रिक्षाएं जब्त की गई है।

शनिवार को नगर निगम और यातायात पुलिस की ओर से महानगर के रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में चलाएं गए चेकिंग अभियान के दौरान सड़क मार्ग पर चलती मिली ए-रिक्शाओं के रूट एवं दस्तावेजों की जांच की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा सड़क पर अवैध रूप से फर्राटा भरते हुए मिले।


अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर अवैध रूप से सवारियों को लेकर फर्राटा भर रही ई रिक्शाओं को जप्त कर लिया है और आरोपी संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित की है।।

पुलिस का कहना है कि यातायात माह के अंतर्गत शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, नगर निगम ने ए-रिक्शाओं के संचालन के लिए रूटों का निर्धारण किया है और सभी का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इसके बाद भी शहर में बड़ी संख्या में अवैध रूप से आई-रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top