कैबिनेट का बड़ा फैसला- बुढ़ापा पेंशन बढी- हर महीने मिलेंगे 3500 रुपए

चंडीगढ़। कैबिनेट की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी करते हुए₹500 हर महीने का इजाफा किया गया है। मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह बढ़ी हुई पेंशन 1 नवंबर से लागू होगी।
रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। मंत्री कृष्ण बेदी ने बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी के फैसले की पुष्टि करते हुए कहा है कि बुढ़ापा पेंशन में₹500 प्रति महीने का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई यह पेंशन 1 नवंबर से लागू होगी।

उन्होंने बताया है कि इससे पहले 1 जनवरी 2024 को बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपए से बढ़ा कर ₹3000 की गई थी। अब ₹500 प्रति महीने की बढ़ोतरी के बाद पात्र को बुढ़ापा पेंशन के रूप में 3500 दिए जाएंगे। लगभग ढाई घंटे तक चली कैबिनेट की बैठक में 17 अक्टूबर को सोनीपत में नायब सिंह सैनी सरकार के 1 साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।