बॉर्डर पर चला बुलडोजर-भगवान विष्णु की मूर्ति धराशाई

बॉर्डर पर चला बुलडोजर-भगवान विष्णु की मूर्ति धराशाई
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। थाईलैंड की ओर से की गई आस्था पर चोट के अंतर्गत कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति को बुलडोजर की सहायता से जमींदोज कर दिया है। भारत ने इस घटना पर बड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि इस प्रकार के काम नहीं करें, क्योंकि यह लोगों की आस्था पर हमला है।

थाईलैंड और कंबोडिया के बॉर्डर पर थाईसेना की ओर से की गई बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत भगवान विष्णु की प्रतिमा को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है। कंबोडिया ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि बुलडोजर की सहायता से जमींदोज की गई भगवान विष्णु की यह मूर्ति उसके इलाके में स्थित है, जिसे थाईलैंड ने अवैध तरीके से बुलडोजर से गिरा दिया है।

तकरीबन 30 फीट ऊंचाई वाली भगवान विष्णु की मूर्ति को लेकर कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि इस मूर्ति को वर्ष 2014 में थाईलैंड की सीमा के नजदीक 100 मीटर दूर बनाया गया था। इस बीच भारत ने भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने का संज्ञान लेते हुए इस तरह की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है, लिहाजा ऐसे काम नहीं होने चाहिए।

Next Story
epmty
epmty
Top