पालिका की 6 बीघा जमीन पर बनी मस्जिद व मकानों पर चल रहा बुलडोजर

पालिका की 6 बीघा जमीन पर बनी मस्जिद व मकानों पर चल रहा बुलडोजर

संभल। चंदौसी में नगर पालिका परिषद की तकरीबन 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए बनाई गई रजा- ए- मस्जिद को बुलडोजर की सहायता से तोड़ा जा रहा है। इस दौरान पालिका की जमीन पर बनाए गए 34 मकान भी बुलडोजर से गिराये जा रहे हैं।


शनिवार को संभल के चंदौसी में बनी रजा- ए- मस्जिद पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मस्जिद के फाउंडेशन को गिराया गया था। शनिवार को लक्ष्मणगंज स्थित वारिसनगर इलाके में नगर पालिका परिषद की 6 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए निर्मित की गई मस्जिद और 34 मकानों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है।


अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच चंदौसी के एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को मौके पर मौजूद है।

प्रशासन की तरफ से 15 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। समय पूरा होने पर आज नगर पालिका परिषद की टीम अपनी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने पहुंची।


बताया जा रहा है कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चंदौसी की रजा-ए- मस्जिद कमेटी ने चार दिन पहले मस्जिद को खाली कर ढहाना शुरू कर दिया था।

Next Story
epmty
epmty
Top