मंदिर जा रहे लोगों की बोलेरो बेकाबू होकर नहर में गिरी- 11 लोगों की मौत

मंदिर जा रहे लोगों की बोलेरो बेकाबू होकर नहर में गिरी- 11 लोगों की मौत

गोंडा। पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो बेकाबू होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत होना बताई जा रही है। घायल हुए लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की सवेरे गोंडा में हुए बड़े हादसे में बेकाबू हुई बोलेरो के सरयू नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है।

बताया जा रहा है कि तकरीबन 15 श्रद्धालु बोलेरो में सवार होकर पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे।


इन लोगों की बोलेरो जब मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव- खरगूपुर मार्ग पर सरयू नहर के नजदीक पहुंची तो बेकाबू हुई बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के साथ नहर में गिरे पुरुष, महिलाएं और बच्चे जिंदगी अपने के लिए बुरी तरह से छटपटा रहे थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में बोलेरो के साथ गिरे लोगों को बाहर निकाला।

इस दौरान 35 वर्षीय बीना, 22 वर्षीय काजल, 12 वर्षीय महक, दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसूया और सौम्या की मौत हुई मिली है। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल है।

Next Story
epmty
epmty
Top