पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट- चार महिलाएं झुलसी- एक ही हालत गंभीर

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट- चार महिलाएं झुलसी- एक ही हालत गंभीर
  • whatsapp
  • Telegram

तिरुवनंतपुरम। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार ब्लॉस्ट की चपेट में आकर चार महिलाएं झुलस गई है। घायल हुई महिलाओं को सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जिनमें एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर होना बताई जा रही है।

मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में पालोडे स्थित पटाखा बनाने की फैक्ट्री में उस समय जोरदार धमाका हो गया, जब फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक पटाखे बनाते समय अचानक निकली चिंगारी से जोरदार विस्फोट हो गया और धमाके की चपेट में आकर फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने का काम कर रही महिलाएं झुलस गई।

विस्फोट होते ही आसपास के इलाके में बुरी तरह से हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी दौड़ धूप करते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल हुई महिलाओं को सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए एडमिट कराया।

एक महिला की हालत गंभीर होना बताई जा रही है जो 50% तक झुलस गई है, तीन अन्य महिलाएं मामूली रूप से झुलसी है। फायर कर्मियों ने फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया है, पुलिस मामले की जांच जारी रखते हुए और अधिक जानकारी जुटा रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top