केजरीवाल के बंगले को शीशमहल कहने वाली BJP सीएम के बंगले...

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते उनके सरकारी आवास को शीश महल बताने वाली भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री के नए सरकारी बंगले की मरम्मत और सजावट का काम शुरू होगा। बंगले में 24 एयर कंडीशनर के अलावा अन्य सुख सुविधा विकसित की जाएगी।
बुधवार को राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी बंगले बांग्ला नंबर एक राज निवास मार्ग में जल्द ही मरम्मत और सजावट का काम शुरू करने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री को आवंटित किए गए इस बंगले को पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर सचिवालय के दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। अब इसे नया लुक देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके परिवार के रहने लायक बनाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बंगले के भीतर 24 एयर कंडीशनर, 55 और 65 इंच के पांच स्मार्ट टीवी, तीन बड़े झूमर तथा 80 से ज्यादा पंखे लगाए जाएंगे।
मिल रही जानकारी के मुताबिक सीएम के किचन में नई मशीन जैसे गैस हाॅब, इलेक्ट्रिक चिमनी, माइक्रोवेव, टोस्ट ग्रिल, वाशिंग मशीन, डिशवॉशर, 50 लीटर प्रति घंटे की क्षमता का आरओ वाटर प्लांट आदि सुख सुविधा विकसित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रिनोवेशन को लेकर पिछले साल खूब हंगामा हुआ था।
इस समय राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने बंगले को केजरीवाल का शीश महल करार दिया था।