राहत सामग्री बांटने गए BJP सांसद पर हमला- फोड़ा सिर- लगाये नारे

राहत सामग्री बांटने गए BJP सांसद पर हमला- फोड़ा सिर- लगाये नारे

कोलकाता। राहत सामग्री बांटने के लिए गए भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद पर सैकड़ो लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी की चपेट में आकर भाजपा सांसद का खोपरा फूट गया। इस दौरान सड़क पर जाम लगाकर वापस जाओ के नारे भी बुलंद किए गए।

सोमवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए बड़े बवाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सैकड़ो लोगों की भीड़ में उस समय हमला बोल दिया जब भाजपा का प्रतिनिधि मंडल द्वारा से क्षेत्र के नागरकाटा में राहत सामग्री वितरित करने के लिए गया था।


इकट्ठा हुई भीड़ ने बीजेपी सांसद के साथ राहत सामग्री बांटने के लिए इलाके में गए भाजपा विधायक शंकर घोष तथा अन्य नेताओं पर भी हमला किया।

हमले से पहले 500 से भी ज्यादा लोगों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाते हुए सड़कों को जाम कर दिया। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में भाजपा सांसद खून से पूरी तरह लथपथ होकर एक गाड़ी में बैठे दिखाई दिए हैं।

इस दौरान उनके चेहरे से लगातार बह रहे खून से उनका सफेद कुर्ता और गमछा भी खून से लाल हो गया।

Next Story
epmty
epmty
Top