भाजपा नेता ने कार्यकर्ता के गाल पर जड़ा तमाचा- तान दी रिवाल्वर

भाजपा नेता ने कार्यकर्ता के गाल पर जड़ा तमाचा- तान दी रिवाल्वर

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ता के गाल पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने तमाचा जड़ दिया और पिस्टल निकाल कर उसे धमकाया। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पार्टी के जिला अध्यक्ष और पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

दरअसल अयोध्या जनपद के मया बाजार में थाना गेट के सामने राम जानकी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण पांडे पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि वहां पर उस समय मंडल अध्यक्ष रहे अमर बहादुर सिंह गुड्डू भी मौजूद थे। आरोप है कि चंद्र भूषण पांडे के वहां पर पहुंचते ही आग बबूला हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष ने उनके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी और इसी दौरान उनके गाल पर तमाचा भी जड़ दिया।

अचानक हुए इस हमले से बुरी तरह से सहमे चंद्र भूषण तुरंत बाहर की तरफ भागे। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पीछा करते हुए रिवाल्वर निकाल कर बीजेपी कार्यकर्ता को धमकाया।

मामले को लेकर अब पार्टी के भीतर भारी हलचल मची हुई है। इस मामले को लेकर भाजपाइयों में काफी आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के संबंध में पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पुलिस और भाजपा जिला अध्यक्ष को शिकायती चिट्ठी दी गई है।

थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर कुछ लोग सक्रिय होते हुए इस मामले का पटाक्षेप कराने में जुटे हुए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top