ज्ञान की खान भाजपा नेत्री की फिसली जुबान- बोली 2047 में आजाद हुआ देश

ज्ञान की खान भाजपा नेत्री की फिसली जुबान- बोली 2047 में आजाद हुआ देश

रायबरेली। विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री ने अपने ज्ञान का खजाना खोलते हुए विवादास्पद बयान दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत देश वर्ष 2047 में आजाद हुआ था।

बृहस्पतिवार को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभाजन के समय हुई त्रासदी को याद करते हुए दिवंगतों की याद में 2 मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम में विभाजन काल की स्मृतियों को संजोने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

प्रदर्शनी के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय हुए अत्याचारों एवं पब्लिक को हुए कष्टों की जानकारी दी गई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री अर्चना मिश्रा के ज्ञान के खजाने से निकले इस विवादित बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 में आजाद हुआ जो कि निश्चित रूप से भाजपा नेत्री की एक गंभीर चूक थीं ।

क्योंकि भारत वर्ष 1947 में ही स्वतंत्र हो चुका है।

Next Story
epmty
epmty
Top