दिल्ली में मनेगा बिहार चुनाव की जीत का जश्न-PM पहुंचेंगे BJP हैडक्वाटर

दिल्ली में मनेगा बिहार चुनाव की जीत का जश्न-PM पहुंचेंगे BJP हैडक्वाटर
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली जीत का जश्न राजधानी दिल्ली में मनाया जाएगा। बिहार में एनडीए की जीत के जश्न में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली पर बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली जीत का जश्न मनाया जाएगा। बिहार में सुनिश्चित हो चुकी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में मनाए जाने वाले जीत के इस जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।


बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों पर सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से ही 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी और अन्य सहयोगी पार्टियों भी लगातार जीत की पटरी पर दौड़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने राज्य विधानसभा की 101- 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top